{"_id":"f0ba6bfb95749c19adbbaa73f57a693f","slug":"no-sell-of-namankan-patra-on-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 13 ब्लॉकों में नहीं बिके नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 13 ब्लॉकों में नहीं बिके नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री सोमवार को शुरू हुई। लेकिन, पहले ही दिन 13 ब्लॉकों में सन्नाटा पसरा रहा।
एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके। सिर्फ चित्तौरा में दो नामांकन पत्र सपा समर्थित प्रत्याशी ने खरीदे हैं।
सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू करने की घोषणा की गई थी। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए ब्लॉकों पर बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेकिन, सोमवार को पहले दिन 13 ब्लाकों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदे हैं। शाम को अंतिम समय में चित्तौरा पर सपा समर्थित प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उसके नाम से पर्चा खरीदा है।
चित्तौरा के बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि चित्तौरा में जगदीशपुर सोखा निवासी फहीमा पत्नी सईद अहमद ने दो नामांकन पत्र खरीदा है।
गौरतलब हो कि पांच फरवरी तक नामांकन पत्रों की बिक्री होनी है। ऐसे में अधिकांश ब्लॉकों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने की जुगत में एक-दूसरे से सामंजस्य बैठाने की फिराक में हैं।