{"_id":"68c1d8cf728086782b07bfd0","slug":"no-ones-name-should-be-left-out-from-the-voter-list-sdm-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-136553-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से किसी का भी नाम छूटने न पाए : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से किसी का भी नाम छूटने न पाए : एसडीएम
Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार व बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में चार विकास खंड क्षेत्रों के सभी बूथ लेवल अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बीएलओ से क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी ली और कुछ चिह्नित बीएलओ को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए, वहीं मृतक अथवा बाहर चले गए मतदाताओं के नाम अवश्य हटाए जाएं।
एसडीएम ने चेतावनी दी है कि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, कानूनगो, राजस्व विभाग के सभी कर्मी तथा बीएलओ मौजूद रहे।