{"_id":"ea10dc39c2d655f74aa2358b952cc039","slug":"no-giving-details-of-the-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को नहीं दे रहे मतगणना का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को नहीं दे रहे मतगणना का ब्यौरा
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने आरओ पर पैसे लेकर दूसरे प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र देेने का आरोप लगाया है। मतगणना का ब्यौरा भी नहीं दे रहे हैं। चुनाव आयोग को पत्र भेजकर प्रत्याशियों ने जांच कराकर फिर चुनाव कराए जाने की मांग की है।
विकास खंड पयागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्ड संख्या 13 से इंद्रा देवी, 14 से मेवालाल और 15 से मंजू ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी थे। पहले 13 नंबर वार्ड से इंद्रा देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था लेकिन बाद में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए चुनाव करा दिया गया।
चुनाव होने के बाद मतगणना में सभी मत अवैध घोषित कर दिए गए। बाद में फिर से तीनों पदों के लिए अचानक प्रत्याशी राजेश कुमार, जर्नादन व निशा को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। अब मांगने पर आरओ द्वारा मतगणना का चार्ट भी नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।