{"_id":"93ff6369665b05c160d7a503d2f1a4c7","slug":"no-entry-into-city-vehicles-coming-from-gonda-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा, लखनऊ से आने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा, लखनऊ से आने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बहराइच आगमन पर बुधवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। गोंडा और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि गोंडा की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों को दोनक्का तिराहे से असम रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जबकि गोंडा से आने वाले छोटे वाहनों को शिव नगर तिराहे से कोतवाली देहात, पुलिस लाइन, जेल रोड होते हुए लखनऊ रोड पर निकाला जाएगा।
लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों को तिकोनीबाग चौराहे से झिंगहा बाईपास मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन झिंगहा होते हुए रिसियामोड़ से असम रोड पर निकलेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को डीएम तिराहा होते हुए पानी टंकी चौराहा से पुलिस लाइन रोड द्वारा गोंडा की ओर निकाला जाएगा। एसपी ने बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन तथा प्रस्थान के 30 मिनट पहले से ही शहर के दोनक्का तिराहे से शहर की तरफ तथा किसान डिग्री कॉलेज से शहर की तरफ आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया जाएगा।