फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ninth wolf killed in Bhirgu village

Bahraich News: भिरगू पुरवा में नौवां भेड़िया ढेर

Fri, 02 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ninth wolf killed in Bhirgu village
बहराइच। भिरगू पुरवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम वन विभाग ने नौवें भेड़िये को मार गिराया। काफी दिनों से भेड़िये की मौजूदगी से दहशत में रहे ग्रामीणों ने इसके मारे जाने के बाद राहत की सांस ली है। लोकेशन मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पकड़ में न आने पर अंततः सरयू के कछार क्षेत्र में भेड़िये को गोली मारनी पड़ी।
विज्ञापन



स्थानांतरित होकर बहराइच पहुंचे डीएफओ सुंदरेशा ने बृहस्पतिवार देर रात विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कैसरगंज रेंज की मंझारा तौकली ग्राम पंचायत के भिरगू पुरवा गांव से भेड़िया दिखने की सूचना शाम को कॉम्बिंग टीम को मिली थी। सूचना के बाद टीम ने गांव से करीब चार किलोमीटर अंदर कछार क्षेत्र में जाल बिछाकर भेड़िये को पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


ड्रोन के जरिये लगातार निगरानी की गई, लेकिन जाल में फंसने के बाद भेड़िया भाग निकला। काफी देर तक पीछा करने के बाद शूटरों ने घेराबंदी कर भेड़िये को मार गिराया। बाद में उसका शव सरयू के कछार से रात में बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को रेंज कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed