फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   new generation of crocodile opened their eyes in farm

मगरमच्छ की नई पीढ़ी ने खेत में खोली आंखें

Thu, 16 Jul 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 16 Jul 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
अतुल अवस्थी
विज्ञापन

बहराइच। जिन खेतों में हम अब तक गेहूं व धान जैसी फसलों को देखने के आदी हैं अगर वहां से मगरमच्छों की नई पीढ़ी वजूद में आने लगे तो इसे अजूबा ही कहा जाएगा।

लेकिन, जलीय जंतु की प्रकृति में आ रहे परिवर्तन की यह आश्चर्यजनक घटना कतर्नियाघाट के गंगापुर गांव के निकट सामने आई है।

नदी किनारे किसी टापू को अपनी सृजनस्थली बनाने की बजाय मादा मगरमच्छ ने यहां के एक खेत की मेड़ को अपनी नई पीढ़ी की आमद के लिए ज्यादा मुफीद जगह माना।

मेड़ में बनाए गए मगरमच्छ के घोंसले से बुधवार रात 30 नन्हें मगरमच्छ निकले। वन विभाग की टीम पहली बार खेत में मगरमच्छ के प्रजनन से हतप्रभ है। नेस्ट से निकले नन्हें घड़ियालों की सुरक्षा के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में लगभग 350 की संख्या में वयस्क घड़ियाल और 260 मगरमच्छ पाए जाते हैं।

मगरमच्छ और घड़ियाल का प्रजनन काल 15 जून से 15 जुलाई के मध्य होता है। यह जलीय जीव 15 फरवरी से 15 मार्च के मध्य नदी के टापू पर बालू में नेस्ट बनाकर अंडे सहेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, मगरमच्छ द्वारा नदी और नाले से हटकर खेत की मेड़ में नेस्ट बनाने का मामला ककरहा रेंज में प्रकाश में आया है। जहां पर मगरमच्छ का घोंसला मिला है उससे कुछ दूरी पर बबया नाला है। झाड़ियां और जंगल भी हैं।

इसी स्थान पर खेत की मेड़ में गुरुवार सुबह गड्ढे में ग्रामीणों ने काफी संख्या में मगरमच्छ के बच्चे देखे तो चौंक गए। तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

डीएफओ आशीष तिवारी के निर्देश पर ककरहा वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें मगरमच्छ का नेस्ट खेत की मेड़ में मिला। मगरमच्छ के 30 बच्चे जीवित मिले। पास में ही अंडे फूटे पड़े थे।

डीएफओ का कहना है कि रात में मादा ने प्रजनन काल पूरा किया है। उसके बाद अंडों से बच्चे निकले हैं। उन्होंने कहा कि नदी और नाले से हटकर खेत की मेड़ पर मगरमच्छ के प्रजनन का यह पहला मामला है।


फिलहाल, मादा मगरमच्छ आसपास ही होगी, इसके चलते कुछ दूरी पर वन विभाग की टीम को मुस्तैद किया गया है। ग्रामीणों का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे कि मादा बच्चों को सुरक्षित नदी या नाले की ओर ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed