फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal will establish BOP in Maheshpur

महेशपुर में बीओपी स्थापित करेगा नेपाल

Thu, 03 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Nepal will establish BOP in Maheshpur
रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय सीमा से सटे महेशपुर गांव में नेपाल सरकार बॉर्डर आउट पोस्ट की स्थापना करने जा रही है। यहां पर सैन्य शक्ति भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए भूमि पूजन हो गया है। बॉर्डर आउट पोस्ट से नेपाल सशस्त्र पुलिस भारतीय सीमा क्षेत्र में नजर रखेगी। चीन से बढ़ती नजदीकियों के बाद सीमा पर बीओपी खोलने की कवायद को नेपाल सरकार का सीमा सुरक्षा को लेकर गंभीर होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने भारतीय क्षेत्र से लगे बॉर्डर के निकट बीओपी खोलने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नेपाल सैन्य शक्ति बढ़ाने पर बल दे रहा है। नेपाल के राप्तीसारी गांव पालिका वार्ड नंबर चार के सीमावर्ती गांव महेशपुर में सशस्त्र पुलिस बल का बॉर्डर आउट पोस्ट निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए भूमि पूजन भी हो गया है। भूमि पूजन से पूर्व नेपाल के जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद बुधवार को बॉर्डर आउट पोस्ट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि भारत-नेपाल सीमा सील होने के बाद से नेपाल की एपीएफ फोर्स सीमा से लगे बांके जिले में सीमा के करीब अस्थायी बोओपी बनाकर पहले से ही रह रही है। सीमा की सुरक्षा के लिए स्थापित की जाने वाली बीओपी को नेपाल सरकार का गंभीर होना प्रमुख कारण माना जा रहा है। बीते माह भारत के सैन्य प्रमुख के नेपाल दौरे से भी इसे जोड़ा जा रहा है। हालांकि नेपाल की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed