फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal border will not open yet

अभी नहीं खुलेगी नेपाल सीमा

Tue, 15 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Nepal border will not open yet
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा बंद होने के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 17 सितंबर से सीमा खुलने की उम्मीद थी, मगर अभी और इंतजार के हालात पैदा हो गए हैं। नेपाली मीडिया ने सरकार के हवाले से अभी सीमा पर आवागमन बंद रहने की पुष्टि की है। नेपाल सरकार ने 21 सितंबर से घरेलू उड़ान और लंबी दूरी की परिवहन सेवाएं शुरू करने की घोषणा जरूर की है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण 24 मार्च से दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति के बाद आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सीमा बंद होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पूर्व नेपाल सरकार की ओर से 17 सितंबर से सीमा क्षेत्र के 10 रास्तों को आवागमन के लिए खोले जाने के संकेत दिए गए थे, मगर अब फिर से सरकार ने सीमा की बंदी को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नेपाली मीडिया ने इसको प्रमुखता से उठाया है। बीते दिन नेपाली मीडिया ने खबर चलाई है कि नेपाली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी सीमा नहीं खोलेगी। नेपाल सरकार ने 23 मार्च से बंद चल रही घरेलू उड़ान और लंबी दूरी की परिवहन सेवाओं को शुरू करने का भी फैसला लिया है। नेपाल में 21 सितंबर से यह सेवाएं पुन: पहले की तरह शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बन रहा था सरकार पर दबाव
नेपाल सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब घरेलू उड़ानों और सार्वजनिक परिवहन के संचालन का दबाव बढ़ रहा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed