फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Negligence in treating the doctor beaten

इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर को पीटा

Sun, 13 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 13 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल एक किशोर को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर जांच करने के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। शव को मर्च्युरी लाया गया। परिवारीजन शव के पास बिलख रहे थे कि तभी उन्हें मृत किशोर की सांस चलने का आभास हुआ। शव को फिर से इमरजेंसी ओपीडी लाया गया, लेकिन डॉक्टर व अन्य मेडिकल कर्मी नदारद मिले।

विज्ञापन


तब तक काफी लोग मौके पर जुट चुके थे। आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर व अन्य मेडिकल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद स्थिति पर काबू पाया। दरगाह थाना अंतर्गत चैतूपुरवा गांव निवासी ओंकारनाथ का बेटा अर्जुन उर्फ छोटू (15) रविवार सुबह बहराइच-गोंडा मार्ग स्थित बलभद्र सिंह डिग्री कॉलेज में साथी अतुल को लेखपाल की परीक्षा दिलाने गया था।
विज्ञापन


छोटू ने अतुल को परीक्षा देने के लिए डिग्री कॉलेज के समीप छोड़ा, इसके बाद वह बाइक से लौटने लगा। खुटेहना के पास तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी इंचार्ज डॉ विश्वास चंद्र ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन विलाप कर रहे थे तभी मृतक छोटू की सांस चलने का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा त्रिलोकी व चचेरे भाई मोहित का कहना है कि छोटू जिंदा था, इसके बावजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने डॉ. विश्वास व फार्मासिस्ट डॉ. एके चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद परिवारीजनों ने इमरजेंसी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सिटी अनूप कुमार पहुंचे।


सीओ ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन तीमारदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चला। इससे अन्य मरीजों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed