फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NEET held at two centers amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच दो केंद्रों पर हुई नीट

Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
NEET held at two centers amid tight security
बहराइच के केडीसी सेंटर पर रविवार को नीट की प्रवेश परीक्षा देने के लिए छात्राओं की लगी लाइन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) का आयोजन आयोजन जनपद में पहली बार रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। परीक्षा का आयोजन दो परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट का आयोजन नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय व जयपुरिया स्कूल में किया गया। दोनों केंद्रों पर पंजीकृत कुल 1625 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1582 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसमें किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 833 के सापेक्ष कुल 810 व जयपुरिया स्कूल में 792 के सापेक्ष 772 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में नोडल का दायित्व संभाल रही डॉ.हेमलता तिवारी ने बताया कि परीक्षा दोपहर 02.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट समेत किसी भी प्रकार की ज्वैलरी या अन्य कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दी गई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को मिली सुविधा
जनपद में पहली बार नीट का आयोजन होने से अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिली। अभी तक परीक्षार्थियों को नीट परीक्षा देने के लिए लखनऊ समेत विभिन्न शहरों में जाना पड़ता था। जिसमें उनका काफी समय व धन भी लगता था। पहली बार जिले में ही परीक्षा होने से अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिली है। कैसरगंज से परीक्षा देने आए महताब आलम व जीशान ने बताया कि इससे पूर्व उन्हें परीक्षा देने लखनऊ जाना पड़ा था। ऐसे में उन्हें एक दिन पूर्व ही परिजनों के साथ जाना पड़ा था। इस वर्ष जिले में ही परीक्षा होने से उनके धन व समय की काफी बचत हुई है। गोंडा से परीक्षा देने आए छात्र अभिषेक व विक्की रावत ने बताया कि नीट परीक्षा सभी जनपदों में होनी चाहिए। जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed