फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nawabganj XI Star's team becomes champion

नवाबगंज इलेवन स्टार की टीम बनी चैंपियन

Mon, 09 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nawabganj XI Star's team becomes champion
नवाबगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी हर्ष जताते हुए। - फोटो : BAHRAICH
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में खेल मैदान पर आयोजित एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया, जिसमें नवाबगंज इलेवन स्टार की टीम ने कड़े मुकाबले में चार रनों से जीत दर्ज की। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान में एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को हुआ। फाइनल मुकाबला नवाबगंज इलेवन स्टार व नवाबगंज एनसीसी के बीच खेला गया। नवाबगंज इलेवन स्टार टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

टीम ने फाइनल मैच में निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। टीम की ओर से अकील अहमद अफरीदी ने सर्वाधिक 40 व कैप्टन अंकित गुप्ता ने 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाबगंज एनसीसी की टीम नौ ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार नवाबगंज इलेवन की टीम ने चार रनों से मैच जीत लिया। सर्वाधिक 40 रन बनाने वाले अकील अहमद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मालूम हो कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed