{"_id":"8324092d62e597ad06bff46788b39194","slug":"navratri-starts-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में फलाहार पर महंगाई की तगड़ी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में फलाहार पर महंगाई की तगड़ी मार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नवरात्र शुरू होते ही फलों और फलाहारी चीजों में महंगाई का तड़का लग गया है। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को इस बार अपनी जेब ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी।
व्रत में खाई जानी वाली चीजों के दाम तेजी से बढ़ी हैं। कुट्टू का आटा, साबूदाना, मूंगफली, सिंघाड़े के आटे व मेवे समेत अन्य वस्तुओं के भाव में उछाल आया है। वहीं, सेब, केला, शरीफा, मुसम्मी, अनार समेत फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पिछले साल की तुलना में तो इस वर्ष कई गुना इजाफा हो गया है।
इस महंगाई का कारण दुकानदार और फल व्यवसायी मौसम की मार के कारण फसलों का नुकसान होना बता रहे हैं। लेकिन, इसकी आड़ में कुछ दुकानदारों ने अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। मंडी में थोक के भाव में बिकने वाले आलू प्याज के दाम भी फुटकर में 10 से 15 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
माता रानी की सजीव झांकी सजेगी
नवरात्र महोत्सव के लिए घर से लेकर मंदिरों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। देवी मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए बैरीकेडिंग, साफ सफाई आदि का काम पूरा कर लिया गया है। भोर होते ही विधि विधान से पूजन अर्चन शुरू हो जाएगा। शहर में लगभग 85 स्थानों पर पंडाल सज गए हैं, जबकि पूरे जिले में 1950 पंडाल सजेंगे।
बाजार में चहल पहल भी बढ़ गई है। इस बार लोहिया चौराहे पर बने पांडाल में मां दुर्गा की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रकटीकरण पहाड़ियों की चोटी पर शंखनाद के बीच होगा। वहीं राजा हीरा सिंह लान में तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
घट स्थापना का मुहूर्त
पंडित नारायण शरण दीक्षित ने बताया कि इस बार की नवरात्र सुख समृद्धि दायक है। प्रात: 8:17 से 9:17 बजे तक घट स्थापना का मुहूर्त है, जबकि 11:20 बजे से दोपहर में 12:06 बजे तक शुभ चौघड़िया का मुहूर्त है। इस अवधि में घट स्थापना विशेष फलदायक रहेगा।