फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   navratri starts today

नवरात्र में फलाहार पर महंगाई की तगड़ी मार

Mon, 12 Oct 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 12 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र शुरू होते ही फलों और फलाहारी चीजों में महंगाई का तड़का लग गया है। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को इस बार अपनी जेब ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


व्रत में खाई जानी वाली चीजों के दाम तेजी से बढ़ी हैं। कुट्टू का आटा, साबूदाना, मूंगफली, सिंघाड़े के आटे व मेवे समेत अन्य वस्तुओं के भाव में उछाल आया है। वहीं, सेब, केला, शरीफा, मुसम्मी, अनार समेत फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पिछले साल की तुलना में तो इस वर्ष कई गुना इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


 इस महंगाई का कारण दुकानदार और फल व्यवसायी मौसम की मार के कारण फसलों का नुकसान होना बता रहे हैं। लेकिन, इसकी आड़ में कुछ दुकानदारों ने अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। मंडी में थोक के भाव में बिकने वाले आलू प्याज के दाम भी फुटकर में 10 से 15 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता रानी की सजीव झांकी सजेगी

नवरात्र महोत्सव के लिए घर से लेकर मंदिरों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। देवी मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए बैरीकेडिंग, साफ सफाई आदि का काम पूरा कर लिया गया है। भोर होते ही विधि विधान से पूजन अर्चन शुरू हो जाएगा। शहर में लगभग 85 स्थानों पर पंडाल सज गए हैं, जबकि पूरे जिले में 1950 पंडाल सजेंगे।

बाजार में चहल पहल भी बढ़ गई है। इस बार लोहिया चौराहे पर बने पांडाल में मां दुर्गा की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रकटीकरण पहाड़ियों की चोटी पर शंखनाद के बीच होगा। वहीं राजा हीरा सिंह लान में तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।


घट स्थापना का मुहूर्त

पंडित नारायण शरण दीक्षित ने बताया कि इस बार की नवरात्र सुख समृद्धि दायक है। प्रात: 8:17 से 9:17 बजे तक घट स्थापना का मुहूर्त है, जबकि 11:20 बजे से दोपहर में 12:06 बजे तक शुभ चौघड़िया का मुहूर्त  है। इस अवधि में घट स्थापना विशेष फलदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed