{"_id":"65cfb2e031e9e72c850909e4","slug":"national-secretaries-of-lohia-vahini-bahraich-news-c-98-1-slko1007-110201-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अब्दुल जीशान व आकाश पटेल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अब्दुल जीशान व आकाश पटेल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव
Sat, 17 Feb 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी ने जिले के युवाओं को लोहिया वाहिनी व अन्य फ्रंटल संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया है। इसके साथ पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया है।
सपा ने शहर के चांदपुरा के रहने वाले युवा नेता अब्दुल जीशान को लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। जीशान सपा के जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के बेटे हैं। पार्टी ने आकाश पटेल कैराती को भी लोहिया वाहिनी मेेंं राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके साथ हमीददुद्दीन शाह, अजीत सिंह रैकवार व मोहम्मद अरमान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सचिव, अफशाल शानू व राकेश कुमार डोम को युवजन सभा में प्रदेश सचिव और मोहम्मद आसिफ घोसी को छात्रसभा में प्रदेश सचिव बनाया गया है।
रविंद्र मौर्या को छात्र सभा और शैलेश सिंह मौर्य को युवजन सभा में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन पदाधिकारियों के मनोनयन पर पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व राज्यमंत्री व राजा पयागपुर सर्वेंद्र विक्रम सिंह, मटेरा विधायक मारिया शाह, कैसरगंज विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्रान के साथ अन्य नेताओं ने खुशी जताई है।