फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Name present in the old list but missing from the new one; an investigation will now follow.

Bahraich News: पुरानी सूची में नाम, नई में गायब, अब होगी पड़ताल

Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Name present in the old list but missing from the new one; an investigation will now follow.
बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से बाहर हुए करीब 3.71 लाख नामों की पड़ताल के लिए प्रशासन घर-घर सत्यापन कराएगा। पुरानी सूची में नाम होने के बावजूद नई सूची से बाहर लोगों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उनके घर पहुंचेंगे। पात्र पाए जाने पर नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएलओ को प्रत्येक सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करना होगा। सत्यापन के दौरान मतदाताओं के वर्तमान निवास और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जाएंगी। पात्र युवाओं को भी चिह्नित किया जाएगा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। भरे गए फॉर्म-6 और सत्यापन रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपी जाएगी। 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची में सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 22,2,1435 है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन 3,71,184 की जांच घर-घर होनी है। उनमें एसआईआर के दौरान 1,40,033 मतदाता अपने घरों में अनुपस्थित मिले थे, जबकि 2,22,747 मतदाता शिफ्टेड तो 8404 अन्य कारणों से अपात्र बताए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। बूथों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विशेष दिवस में बूथ पर पहुंचे
करीब 3.71 लाख नामों का सत्यापन बीएलओ सूची के आधार पर घर-घर जाएंगे। पात्र मिलने पर फाॅर्म-6 भरवा कर नाम शामिल कराएंगे। 17 व 24 को विशेष दिवस में भी लोग बूथों पर पहुंचे। -अरुण कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed