{"_id":"63dff02225811f293a104bf1","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-77236-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Sun, 05 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच- करनैलगंज मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के पट्टी कमालपुर निवासी राजकुमार (25) अपनी ननिहाल कैसरगंज थाना क्षेत्र के सांथा में रहते हैं। शनिवार को उनके पास बहनोई विद्वान आए थे। शनिवार रात राजकुमार उन्हें बाइक से छोड़ने के लिए लोनियनपुरवा गए थे। बहनोई को घर छोड़ने के बाद घर वापस आते समय बहराइच-करनैलगंज मार्ग पर अईमा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाने आए उनके चाचा जीवनलाल ने बताया कि राजकुमार की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।