{"_id":"63dd4f55a4987b60cb51dcb1","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-74849-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जनता के साथ रखें मधुर संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जनता के साथ रखें मधुर संबंध
Fri, 03 Feb 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचीं। जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी लेकर परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड पर मौजूद कर्मचारियों से ड्रिल कराई। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रह कर कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। वाहन चालकों से वाहन की लाइटों को दुरुस्त रखने तथा सीमित गति में सुरक्षित वाहन चलाने को कहा। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांचा। एसपी ने डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। जहां मिली कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह को निर्देशित किया। आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्द रजिस्टरों को चेक कर गार्द सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडर को निर्देश भी दिए। शस्त्रागार में शस्त्रों का निरीक्षण करते समय होमगार्ड विभाग को दिए गए शस्त्रों का सत्यापन कराने के लिए हेड आर्मोरर को निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन