फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही खोले जाएंगे स्ट्रांग रूम

Fri, 03 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आगामी 16 फरवरी से शुुरू होकर तीन मार्च तक संचालित होगी। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को लीक होने से बचाने व उनकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रमुख सचिव की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस को पत्र भी भेजा गया है। पत्र के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनवाने व उन्हें परीक्षा के समय स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बीते वर्ष तक सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में ही स्ट्रांग रूम बनाते हुए डबल लॉक की अलमारियों में प्रश्न पत्र रखे जाते थे, लेेकिन इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र रखे जाने के लिए एक अलग कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इस कक्ष से अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में रखी जाने वाली अलमारी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षाएं शुुरू होने से पहले ही डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करना होगा। पूर्व के वर्षों में स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखे प्रश्न पत्रों की अलमारी को प्रथम बार प्रश्न पत्रों को निकालने, दूसरी बार बचे प्रश्न पत्रों को रखने व तीसरी बार बंडल स्लिप के साथ रखने के लिए खोला जाता था। इस वर्ष से स्ट्रांग रूम में एक अन्य अलमारी की व्यवस्था भी रखनी होगी। डबल लॉक वाली अलमारी से प्रश्न पत्रों को निकालने के बाद शेष बचे प्रश्न पत्र व बंडल स्लिप को दूसरी अलमारी में ही रखना होगा। यह अलमारी स्ट्रांग रूम में ही डबल लॉक वाली मुख्य अलमारी से कुछ दूरी पर रखी जाएगी। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में आने जाने वाले लोगों का मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में आने जाने वाले लोगों के आने का प्रयोजन व समय समेत अन्य विवरण भी रजिस्टर पर अंकित किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम को स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रयोग होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं व ओएमआर शीट जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। जिन्हें कड़़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। शीघ्र ही प्रश्न पत्र भी पहुुंच जाएंगे। उत्तर पुुस्तिकाओं व प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।जेपी सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed