फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की ली शपथ

Thu, 26 Jan 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में नगर मुख्यालय समेत तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाताओं ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा नेे दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विश्व में लोकतंत्र की पहचान के तौर पर भारत का नाम लिया जाता है। ऐसे में हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के छात्र-छात्राओं ने गीत व योगासन प्रस्तुत किया। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोलिया खास के छात्र-छात्राओें ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाराज सिंह इंटर कॉलेज से केडीसी परिसर तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ.एसके सिंह, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, एसडीएम डॉ.पूजा यादव, बीएसए एआर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य बीआर वर्मा ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में राममिलन मिश्रा, अनुभव अस्थाना, रामसागर प्रसाद, डॉ.गुलाब सिंह, अंबिका प्रसाद, बृजनाथ प्रसाद, शफीक अंसारी आदि मौजूूद रहे। तहसील नानपारा अंतर्गत अगैया चौराहा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर बटालियन के कमांडेंट तपन दास नेे 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसएसबी जवानों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर काफी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद रहे। विकासखंड हुुजूरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवा में भी मतदाता जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरत चंद्र राय ने काफी संख्या में अभिभावकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षिका लक्ष्मी सिंह, ऊषा सिंह, दीपा राय, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे। कैसरगंज में भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज की छात्राओं ने रैली निकाली। रैली का आयोजन स्कूल से हनुमान मंदिर तिराहे तक किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल, तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा आदि मौजूद रहे। मिहींपुरवा में भी सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रमाधिकारी लल्लन कुमार ने सभी लोगों को बिना किसी प्रलोभन व भय के मतदान करने के लिए प्रेेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एसके श्रीवास्तव, गंगा राम, अमित कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव व केडी राव आदि मौजूद रहे। पयागपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को एसडीएम दिनेश कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान बीएलओ सुरेश कुमार, भरत लाल, गुड़िया देवी, रूपेश कुमार, अवधेश प्रताप, संयोगिता पांडेय, विनोद कुमार व लेखपाल कमलेश कुमार, अभिनंदन सिंह, शिव कुमार व सुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र देेकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed