{"_id":"5e2881be8ebc3eeb7a42b8fe","slug":"mobile-shop-caught-fire-bahraich-news-lko504493628","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
बहराइच। खुटेहना बाजार में स्थित मोबाइल फोन की एक दुकान में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया मगर तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना निवासी मनोज कुमार की हुजूरपुर रोड पर मोबाइल फोन की दुकान है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात आठ बजे मनोज दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने मनोज को सूचना दी। इस पर मनोज ने यूपी-112 पर फोन किया। पुलिसकर्मी व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
मनोज ने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। जिसमें नए व पुराने मोबाइल, चार्जर समेत अन्य सामान शामिल है। अग्निकांड में लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी है, बल्कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। मनोज ने खुटेहना पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।