फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MLA inaugurates sub health center

विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

Sat, 14 Sep 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates sub health center
बहराइच। लालपुर विशुनपुर गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बेहतरी के लिए गांवों में स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं, जिससे लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें गांव के नजदीक ही इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत लालपुर विशुनपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कायाकल्प योजना के तहत किया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि डीएम शंभु कुमार व सीडीओ अरविंद सिंह और खंड विकास अधिकारी के अनुमोदन पर उप केंद्र का पुनर्निर्माण कराया गया है। उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उपकेंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए सरकार गांवों में उप केंद्रों का निर्माण कायाकल्प योजना के तहत करा रही है। अब क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि मरीज अस्पताल में इलाज व दवाइयां मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सीएचसी चिरैयाटांड़ के अधीक्षक डॉ. थानेदार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा, डीपीएम डॉ. आरबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed