फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MLA funds should also ask for water in front of the expenditure of village heads

ग्राम प्रधानों के खर्च के आगे विधायक निधि भी पानी मांगे

Sun, 05 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
MLA funds should also ask for water in front of the expenditure of village heads
बहराइच। जिले के कई ग्राम प्रधानों ने मनरेगा मद के अंतर्गत अपने-अपने गांवों में इतना पैसा खर्च कर दिया कि देखने, सुनने वाला हर कोई हैरान है। किसी गांव में डेढ़ करोड़ तो किसी गांव में विकास के नाम पर पौने दो करोड़ तक खर्च कर दिए, वह भी एक साल में। समीक्षा के दौरान जब अफसरों ने खर्च का रिकॉर्ड देखा तो उनको भी पसीना छूट गया। अफसरों ने तत्काल प्रभाव से 50 लाख से ऊपर खर्च करने वाले लगभग 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जांच का आदेश मिलते ही ग्राम पंचायतों में हड़कंप मच गया है। खर्च का आंकड़ा सुनने वालों का कहना है इतना तो विधायक निधि नहीं है जितना कि ग्राम प्रधान खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ से ऊपर खर्च करने वाले ग्राम सभाओं में अभी पांच गांवों के नाम सामने आए हैं। जबकि 50 लाख से ऊपर खर्च करने वालों में सैकड़ों गांवों का नाम लिस्ट में दर्ज है। ऐसी स्थिति में अफसर यह जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार इतना धन किस तरह के विकास में खर्च किया गया है। आखिर इन गांवों में कौन से कार्य हुए हैं, जिनके लिए पैसा खर्च करने में सारे प्रतिमान तोड़ दिए गए हैं। मनरेगा के मद से सिर्फ कच्चा (मिट्टी आधारित) कार्य हो सकता है। यानी कि मिट्टी पटाई, तालाब की खुदाई आदि।
विज्ञापन

अफसर असमंजस में हैं इसलिए जांच कराने का निर्णय लिया है। उक्त जांच सिर्फ एक ही वर्ष (2021-22) के खर्च की की जा रही है। जांच में अगर भ्रष्टाचार सामने आता है तो कई गांव जांच की जद में आ जाएंगे। प्रश्न यह भी उठ रहा है कि अगर इन गांवों के प्रधानों ने करोड़ों रुपये सिर्फ मनरेगा के अंतर्गत खर्च किये हैं तो राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के मद से कितना खर्च किया होगा। संभव है कि जांच के बाद दोनों वित्त आयोगों से प्राप्त धन की भी जांच होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक खर्च करने वाले 10 गांवों का लेखाजोखा
ब्लॉक ग्रामसभा राशि (लाख में)
नवाबगंज बख्तावर 172.05
मिंहीपुरवा कुड़वा 146.94
बलहा नानपारादेहात 126.9
महसी रानीपुर 111.14
मिंहीपुरवा मझरा 109.37
बलहा बंजरिया 101.03
मिंहीपुरवा गिरगिट्टी 97.78
मिंहीपुरवा बेझा 97.74
मिंहीपुरवा धरमपुर 95.57
महसी औराही 93.44
मिंहीपुरवा मोतीपुर 92.29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed