{"_id":"5d5ad9d48ebc3e89643be98a","slug":"missing-woman-strangled-to-death-bahraich-news-lko4770587179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र में स्थित बघेल तालाब के पास सोमवार को चार दिनों से लापता महिला का शव पड़ा मिला। कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। महिला के शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
शव के पास बैग में मिले अभिलेखों से महिला की पहचान हुई है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसमें पति को नामजद किया गया है। एएसपी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र में स्थित बघेल तालाब के तट पर सूनसान स्थान पर एक महिला का शव सुबह पड़ा मिला। कुछ ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष पारस प्रसाद मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की गई।
विज्ञापन
शव के पास एक बैग पड़ा था, जिसमें मिली पासबुक से महिला पहचान हुई। महिला की कपड़े के फंदे से गला दबाकर हत्या की गई थी। शव के पास ही कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थीं। महिला के शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर हुजूरपुर थाना क्षेत्र का निवासी उसका भाई मौके पर पहुंचा।
उसने थाने में तहरीर देकर बहनोई पर हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। उसका कहना है कि आए दिन उसकी बहन को मारापीटा जाता था। उसकी बहन करीब चार दिनों से घर से लापता थी, लेकिन उसकी कोई सुध नहीं ली गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नगर अजय प्रताप भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एएसपी ने बताया कि भाई की तहरीर पर महिला की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मौके पर नहीं पहुंचा पति
महिला की ससुराल पास में ही एक गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर उसका जेठ मौके पर आ गया था, लेकिन पति मौके पर नहीं आया। इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होती रही। पुलिस की ओर से भी उसके न आने पर हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है।