फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Missing female teacher found sitting on river bank

Bahraich News: लापता महिला शिक्षक नदी किनारे बैठी मिली

Mon, 22 Sep 2025 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Missing female teacher found sitting on river bank
विशेश्वरगंज। शनिवार सुबह लापता हुई क्षेत्र के एक गांव निवासी प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षक रविवार सुबह नदी के किनारे बैठी मिली। डरी-सहमी हालत में मिली शिक्षिका को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शिक्षिका शनिवार की सुबह स्कूल पढ़ाने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। घरवालों ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि विशेष टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। उपनिरीक्षक आशुतोष खरवार और वरिष्ठ कांस्टेबल रंजीत की टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सुल्ताना ग्रामसभा पहुंची, जहां महिला शिक्षक डरी-सहमी हालत में नदी किनारे बैठी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर शिक्षिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed