फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   miscreants broke into temple and vandalized idols In Bahraich villagers are angry over incident

Bahraich: अराजकतत्वों ने मंदिर में खंडित की मूर्तियां, ग्रामीणों में आक्रोश, पुजारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 30 May 2025 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 09:40 PM IST
सार

बहराइच में अराजकतत्वों ने मंदिर में घुसकर मूर्तियां खंडित कर दीं। इससे गांव में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया। वहीं पुजारी ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
miscreants broke into temple and vandalized idols In Bahraich villagers are angry over incident
कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में बागेश्वरी मंदिर में अराजकतत्वों ने कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब पुजारी ने देखा तो गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मामले को दबाने के लिए खंडित मूर्तियों को जबरन सरयू नदी में प्रवाहित करवा दिया। इससे गांव में आक्रोश फैल गया। पुजारी ने सख्त कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


घटना रामगांव थाना क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर की है। यहां बृस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने जमकर तांडव किया। मंदिर पुजारी ललित अवस्थी ने बताया कि अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान व शिवलिंग को खंडित कर अलग कर दिया। 

विज्ञापन

सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए

वहीं मां दुर्गा का हाथ व माता सरस्वती की मूर्ति को भी खंडित किया। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह पूजन-पाठ के लिए पहुंचे तो खंडित मूर्तियों को देख हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना पुलिस व ग्राम प्रधान को दी। मूर्ति खंडित करने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। 

पुजारी व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को दबाने के लिए जबरन खंडित मूर्तियों को सरयू नदी में प्रवाहित करवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनाव की सूचना पर एसडीएम आलोक प्रसाद व सीओ डीके श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

पूर्व में हुई छिटपुट घटनाओं का पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

मंदिर पुजारी नवीन अवस्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि अराजक तत्वों ने पूर्व में भी मंदिर में छिटपुट घटनाओं को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत रामगांव थाने पर की गई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। 

वहीं घटना के बाद भी पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने में जुटी है। भाजपा राज में अगर हिंदु मंदिरों के साथ ऐसा होना और पुलिस की यह लापरवाही सोचनीय है। नवीन ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
 
विज्ञापन

परशुराम सेवा संस्थान व रामदल ट्रस्ट के लोग मौके पर पहुंचे 

भारी मात्रा में मंदिर की मूर्तियों को खंडित किए जाने की सूचना पर परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी व रामा दल ट्रस्ट अयोध्या धाम के उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना में सख्त कार्रवाई की मांग की।

तहसीलदार ने छीना पत्रकार का मोबाइल

मामले को दबाने में जिम्मेदार इस कदर लगे रहे कि उन्होंने पत्रकारों को भी नहीं बक्शा। घटना की कवरेज कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल तहसीलदार सौरभ सिंह ने छीन लिया। वहीं पत्रकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। साथ ही मोबाइल में कवरेज के दौरान लिए गए फोटो और वीडियो को भी डिलीट करने का प्रयास किया। इससे पत्रकारों में रोष रहा।

सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। माहौल खराब करने वाले किसी भी अराजकतत्व को छोड़ा नहीं जाएगा। उनको ढूंढ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed