फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Minister orders probe into irregularities regarding Dargah Sharif's income and offerings.

Bahraich: दरगाह वक्फ-19 में 20 साल की वित्तीय अनियमितताओं की जांच, प्रभारी मंत्री ने DM को दिए निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 11:31 PM IST
सार

दरगाह से जुड़ी संपत्तियों, आय-व्यय और प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में बीते दो दशकों के वित्तीय लेन-देन, ठेकों, दुकानों के आवंटन, चढ़ावे में मिले कीमती सामान और संपत्तियों के उपयोग की विस्तृत जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
Minister orders probe into irregularities regarding Dargah Sharif's income and offerings.
दरगाह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दरगाह हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी से जुड़े वक्फ नंबर-19 में वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों के दुरुपयोग के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत के बाद जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इससे दरगाह प्रबंधन से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि दरगाह की आय, चढ़ावे, दुकानों के किराये, ठेकों और संपत्तियों के प्रबंधन में पिछले करीब 20 वर्षों से कई अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में वर्तमान अध्यक्ष बकाउल्लाह, पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शमशाद अहमद, समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक यासिर शाह समेत कई लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। साथ ही दरगाह की संपत्तियों, ठेकों, दुकानों के आवंटन, चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के सामान और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में वर्ष 2024-25 के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं, वर्ष 2005 में हुए डकैती कांड और पिछले 20 वर्षों के आय-व्यय का विशेष ऑडिट कराने की भी मांग की गई है। शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। अब जिला प्रशासन शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल करेगा। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।

शिकायत में उठाए ये मुद्दे

  • 20 वर्षों के आय-व्यय की जांच
  • ठेकों और दुकानों के आवंटन की पड़ताल चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के सामान का सत्यापन
  • वक्फ संपत्तियों के उपयोग और हस्तांतरण की जांच
  • वर्ष 2024-25 के ठेकों में कथित गड़बड़ियों की पड़ताल वर्ष 2005 की डकैती की समीक्षा
  • पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed