{"_id":"6150b3a88ebc3e47150557b2","slug":"meritorious-student-will-get-a-chance-to-go-to-world-expo-bahraich-news-lko5974019178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र को मिलेगा वर्ल्ड एक्सपो जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र को मिलेगा वर्ल्ड एक्सपो जाने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में जाने का मौका जिले के एक मेधावी को मिलेगा। इसके लिए जिले में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। उसमें प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्रों में एक का चयन किया जाएगा। उसके बाद वह वर्ल्ड एक्सपो में जा सकेगा। इसका पूरा व्यय भारत सरकार करेगी।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 का आयोजन दुबई में एक अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक किया जाएगा। उक्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के प्रत्येक आकांक्षात्मक जनपद से कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत एक मेधावी विधार्थी द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिले से मेधावी विद्यार्थी के चयन के लिए जिले में संचालित समस्त प्रकार के बोर्ड के इंटर कॉलेजों के कक्षा 11 एवं 12 के एक-एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों की सूची विद्यालयों से प्राप्त कर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
हिंदी व अंग्रेजी भाषा में प्रश्न-पत्र तैयार कर डीएम द्वारा नामित अधिकारी के पर्यवेक्षण में लिखित परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र की सूची नीति आयोग भारत सरकार को प्रेषित कर दी जाएगी।