फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury rolled four degrees, melting increased due to cold wave

चार डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से बढ़ी गलन

Sun, 12 Jan 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled four degrees, melting increased due to cold wave
पयागपुर में रविवार को छाया कोहरा व लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़क गया है। बर्फीली पछुआ हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। बादल छाए रहने से पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कोहरा और बदली छाए रहने से गलन बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग कांपते रहे। गांव, शहर व कस्बे कोहरे की आगोश में नजर आए। कड़ाके की ठंड के चलते घरों से निकले लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कोहरा छाए रहने से ट्रेन और बसों की रफ्तार भी धीमी रही। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। हालात यह हैं कि दो दिन से सूरज नहीं निकल रहा है। वहीं, पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवा ने शीतलहरी का वातावरण बना दिया है। रविवार को सुबह से तराई में तेज बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो र्गइं, जिसके चलते पारा काफी लुढ़क गया है। बदली छाए रहने से पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिला कोहरे की चादर में लिपटा दिखा, जिससे सड़क पर वाहन लाइट जलाकर चले। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग सुबह घरों से निकले तो जरूर, लेकिन सभी मफलर, चादर व शाल में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

हर कोई ठंड से बेहाल दिखा। कोहरे और धुंध के चलते रेलगाड़ी और बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। गोंडा-मैलानी और नेपालगंज प्रखंड की ट्रेनें निधारित समय से लगभग पौन घंटे देरी से संचालित हुई। जबकि बसों की रफ्तार भी कोहरे से धीमी रही। शीतलहर के चलते गलन बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तराई में मौसम का रुख बदल गया है। बर्फीली पछुवा हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने ने कहा कि मौसम के जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत ठंड अभी और बढ़ेगी। दो दिन बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

हृदय रोगी रहें सावधान
घने कोहरे व कड़ाकेेे की ठंड में मार्निंग वाक पर हृदय रोगियों को जाने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में ऐसे मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। घर से बाहर गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उलझन, बेचैनी या घबराहट होने पर तत्काल अस्पताल में चिकित्सक से संपर्क करें। इस दौरान हृदय रोगी सावधान रहेें।
- डॉ. मलय श्रीवास्तव, हृदय रोग विशेषज्ञ
बच्चों को ठंड से ऐसे बचाएं
- बच्चों को गर्म कपड़े से ढककर रखें।
- सुबह व शाम नौनिहालोें को घर से बाहर न निकलने दें।
- सर्दी खांसी व बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें
- पानी उबा लकर बच्चें को पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed