फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury at five degrees, people chilled by westerly wind

Bahraich News: पांच डिग्री पर पारा, पछुआ हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 10 Jan 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 10 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mercury at five degrees, people chilled by westerly wind
बहराइच में शुक्रवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। तराई में मौसम रोज करवट बदल रहा है। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही सर्द हवा और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा और 11:30 बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलते ही शहर के इंदिरा उद्यान, कलेक्ट्रेट पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों ने भी धूप का सहारा लिया।
विज्ञापन



हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। शाम करीब चार बजे धूप ढलते ही एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया। ठंडी हवा के साथ तापमान में गिरावट महसूस होते ही लोग घरों में सिमटने लगे। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई और सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम कोहरा और सर्द हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

-------इनसेट---------
स्वास्थ्य पर असर

कड़ाके की ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-खांसी, बुखार, सांस की परेशानी और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर पी तिवारी ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऊनी कपड़े पहनने, ठंडे पानी से बचने और समय पर दवा लेने की अपील की है।

-------इनसेट---------
सोमवार को खुलेंगे विद्यालय

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि कोहरे और सर्द हवा के कारण बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूल शनिवार तक बंद हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलेंगे।


-------इनसेट---------
परिवहन पर पड़ा असर
घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। सुबह के समय हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी रही। गोंडा से आने वाली डेमू ट्रेन सुबह आधे घंटे की देरी से पहुंची। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की है।




-------इनसेट--------
जिले में इस तरह हुआ मौसम में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधि. ताप. न्यून. ताप.
1- जनवरी
21.0
8.9
2- जनवरी
17.2
7.9
3- जनवरी
17.0
6.0
4- जनवरी 17.0
7.0
5- जनवरी
19.2
3.0
6- जनवरी
14.4
7.6
7- जनवरी
16.8
10.0
8- जनवरी
18.4
6.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed