{"_id":"645e7ff323a6c7d0bf043bf7","slug":"medical-students-brutally-thrashed-the-teacher-bahraich-news-c-13-1-230816-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिक्षक की मेडिकल छात्रों ने की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिक्षक की मेडिकल छात्रों ने की बेरहमी से पिटाई
Fri, 12 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 12 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात मोहल्ला अबकरपुरा निवासी की मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा मामूली बात पर हुई कहासुनी में जमकर पिटाई की गई। बचाव के लिए आए उनके भाई पर भी छात्रों ने हमला कर दिया। किसी प्रकार राहगीरों व स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित शिक्षक की तहरीर मेडिकल छात्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जितेेंद्र राय ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पयागपुर विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदवल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार लगभग साढ़े चार बजे वे मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीद रहे थे। तभी वहां पहुंचे मेडिकल छात्र उनकी बाइक को गलत तरीके से दूसरे स्थान पर खड़ी करने लगे।
उन्होंने जब इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद पांच छात्रों ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें काफी मारा पीटा। इसी दौरान उनका भाई भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव का प्रयास किया। इसपर छात्रों ने उन्हें भी मारापीटा। किसी प्रकार राहगीरों व स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल छात्रों के चंगुल से बचाया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात छात्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुरू की गई है जांच
शिक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में दोषी मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेश सिंह, नगर कोतवाल।
..........................