फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college will get 140 staff nurses

Bahraich News: मेडिकल काॅलेज को मिलेंगी 140 स्टाफ नर्स

Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Medical college will get 140 staff nurses
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीजों को दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए शासन की ओर से 140 स्टाफ नर्सों की तैनाती की जाएगी। पांच दिसंबर को 10 स्टाफ नर्सों को लखनऊ में मुख्यमंत्री तथा अन्य स्टाफ नर्सों को मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधि नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज में संबद्ध करने के बाद कुछ डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया गया। जिससे मैन पावर की कमी हो गई थी। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों की भरपाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिसका संज्ञान लेते हुए आयोग की ओर से 140 स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज को दी जा रही हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ.संजय खत्री ने बताया कि 140 स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी। पांच दिसंबर को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इसमें से 10 स्टाफ नर्सों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed