फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   maternal succumbs in CHC Payagpur

सीएचसी पयागपुर में प्रसूता ने दम तोड़ा

Sat, 24 Oct 2015 11:12 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर सीएचसी पर प्रसूताओं के साथ संवेदनहीनता का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मामला निरहूपुर गांव सेुड़ा है। गांव निवासी एक प्रसूता को शुक्रवार देर रात सीएचसी लाया गया। यहां उसने बेटे को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर स्टाफ नर्स ने बिना डॉक्टर के संज्ञान में लाए प्रसूता को महिला अस्पताल रेफर कर दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारीजन उसे महिला अस्पताल लाने में असमर्थता जता दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे डॉक्टर को सूचित किया गया, लेकिन तब तक प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने सीएचसी पर हंगामा भी किया। उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया गया।

गोंडा जिले के बनगाई निवासी सुमन (26) इन दिनों अपने मायके विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निरहूपुर गांव आ गई थी। शुक्रवार की देर शाम सुमन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

विज्ञापन

इस पर मायके वालों ने उसे रात 11:20 बजे पयागपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर मिलीं स्टाफ नर्स स्नेहलता व श्रद्धा गौड़ ने उसे भर्ती किया।

साढ़े 11 बजे सुमन ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ्य है। लेकिन प्रसव के बाद उसे पैरों में तेज दर्द व ऐंठन शुरू हो गई। खून का स्राव होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख नर्स स्नेहलता व श्रद्धा ने रात करीब दो बजे सुमन को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे मायके वालों ने सुमन को जिला महिला अस्पताल पहुंचा पाने में असमर्थता जता दी।

इस बीच उसकी हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे सुमन की हालत ज्यादा बिगड़ गई और शरीर सुन्न पड़ने लगा।

नर्स की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल जब तक पहुंचे, सुमन की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

तीमारदारों ने स्टाफ नर्स स्नेहलता व डॉक्टर पर उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक ने जांच का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया है।

 

नर्स ने नहीं दी थी जानकारी, होगी जांच

प्रसूता के संबंध में स्टाफ नर्स ने कोई जानकारी नहीं दी थी। बिना सूचना दिए प्रसूता को रेफर भी किया गया। यह गंभीर मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

-डॉ. एनबी जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक

 

दस दिन में दो महिलाओं की हो चुकी मौत

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के साथ संवेदनहीनता बरती जा रही है। आठ दिन पूर्व एक प्रसूता महिला और नवजात ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया था। लेकिन स्वास्थ्य महकमे ने उससे सबक नहीं लिया। जिसके चलते शुक्रवार रात पुन: एक प्रसूता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed