{"_id":"629659375550032ce715b27c","slug":"matera-s-team-won-on-the-last-ball-bahraich-news-lko63314743","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद पर जीती मटेरा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी गेंद पर जीती मटेरा की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के रेलवे ग्राउंड में जारी सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला यंग टाइगर व किंग्स इलेवन की टीम के बीच खेला गया, जिसमें किंग्स इलेवन की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में ख्वाजा क्रिकेट क्लब निबिया व ख़ालसा क्रिकेट क्लब मटेरा बीच खेला गया दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मैच की आखिरी गेंद पर खालसा क्रिकेट क्लब मटेरा की टीम ने बाजी मारी।
पहले मुकाबले में यंग टाइगर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। यंग टाइगर की टीम ने 108 रन बनाए। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने अफ्फान अंसारी व बन्टी के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मात्र नौ ओवरों में आसानी से मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मुकाबला ख्वाजा क्रिकेट क्लब निबिया व ख़ालसा क्रिकेट क्लब मटेरा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ख्वाजा इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरो में 96 रन बनाए। आसान से दिखने वाले स्कोर को ख्वाजा इलेवन के गेंदबाजों ने पहाड़ बना दिया। अंत में मुकाबला रोमांचक बन गया।
विज्ञापन
खालसा की टीम को मैच के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रनों की दरकार थी, लेकिन बल्लेबाज की ओर से हवा में खेले गए शॉट पर कैच छूटने से खालसा की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान मोहम्मद जुबेर फारूकी, मो आलम, श्याम पंसारी आदि मौजूद रहे।