{"_id":"61febd50e2580c1c4e56b1ff","slug":"matera-314-vidhan-sabha-2022-bahraich-news-lko616557727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणवीर सबसे अमीर, मुकदमों में अक्षयवरनाथ आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणवीर सबसे अमीर, मुकदमों में अक्षयवरनाथ आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पांचवें दिन नामांकन दाखिल करने वाले 17 प्रत्याशियों में से छह प्रत्याशी करोड़पति हैं। मटेरा से भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह के पास सबसे अधिक संपत्ति है। असलहों का भी शौक है। जिले से लेकर राजधानी व नैनीताल में भी संपत्ति है। इनके अलावा भाजपा व कांग्रेस के कई अन्य प्रत्याशी भी असलहों के शौकीन हैं। वहीं, मुकदमों के मामले में सबसे आगे बलहा से सपा प्रत्याशी अक्षयवरनाथ हैं। उनके पास सोने से ज्यादा चांदी है। कुछ प्रत्याशी ऐसे है, जिनके पास ज्यादा संपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी मां और अन्य सदस्यों के नाम एक करोड़ से ऊपर की संपत्ति है।
महसी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने शपथ पत्र में बताया है कि उन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास करीब 1.73 करोड़ की अचल संपत्ति है। मटेरा के भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह सबसे अधिक संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 600 ग्राम सोना व 10 किलो चांदी समेत आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दो रायफल, रिवॉल्वर व बंदूक भी है। साथ ही पांच चार पहिया वाहन हैं। नैनीताल, लखनऊ व जिले में काफी संपत्ति है। पयागपुर के भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के पास भी रायफल व बंदूक है। उनके पास 33 लाख चल व 2.50 करोड़ की अचल संपत्ति है।
इनके ऊपर भी चार मुकदमे दर्ज हैं। बसपा की गीता देवी के पति डॉ. पीके मिश्र 1.13 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जबकि उनके पास केवल पांच लाख की ही चल संपत्ति है। बलहा से सपा के प्रत्याशी अक्षयवरनाथ कनौजिया के ऊपर 11 मुकदमे हैं। उनके पास 45 लाख की अचल संपत्ति है। सपा के कैसरगंज प्रत्याशी मसूद आलम खां के ऊपर गोंडा जिले में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास 1.72 करोड़ की संपत्ति है। नानपारा से अपना दल के प्रत्याशी रामनिवास के पास 74 लाख की चल व 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति है। बसपा के हकीकत अली के पास 73 लाख की चल व दो करोड़ की अचल संपत्ति है। कांग्रेस के जेपी मिश्र के पास रिवॉल्वर समेत उनकी मां भूषन देवी के नाम पर करीब सात करोड़ की संपत्ति है।