फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman murdered for not receiving Rs 50 thousand in dowry

दहेज में 50 हजार रुपये न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not receiving Rs 50 thousand in dowry
खुटेहना (बहराइच)। खुटेहना बाजार में दहेज में 50 हजार रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला। महिला का शव कमरे में पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राम मनोहर ने छह साल पहले अपनी बेटी मीरा (26) का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना बाजार निवासी मोहन चौहान के बेटे अजय कुमार से किया था। मीरा के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज में 50 हजार रुपये मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न करने पर बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर बेटी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कमरे में विवाहिता का शव पाया गया। सूचना पर सीओ सिटी टीएन दूबे व पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed