{"_id":"5fda3c688ebc3e3d92219cfc","slug":"married-woman-murdered-for-not-getting-buffalo-and-bike-in-dowry-bahraich-news-lko5551861137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में भैंस व गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में भैंस व गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
बहराइच। तेजवापुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाकर ससुरालीजन भाग गए। विवाहिता के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गजपतिपुर गांव निवासी ननकू ने अपनी 23 वर्षीय बेटी हसरतुन का विवाह एक साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के तेजवापुर गांव निवासी रहमान के पुत्र इमरान से किया था। विवाहिता के पिता ननकू का आरोप है कि शादी के बाद ही दहेज में गाड़ी व भैंस की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद के कहने पर सास व ससुर ने मिलकर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया और शव फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी टीएन दूबे, एसआई सूरज राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास-ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।