{"_id":"0e30ae94da61e29c397abc5856cf9ad0","slug":"manhunt-in-nanpara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा में खंगाले बैंक बस अड्डे और गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा में खंगाले बैंक बस अड्डे और गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। सीमा से सटे नानपारा कस्बे के बैंक और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा की नब्ज सोमवार को दोपहर से देर शाम तक टटोली गई।
इस दौरान सघन तलाशी अभियान चला। इससे लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे दिखे। बिना कागजात के चल रही गाड़ियों का चालान भी किया गया।
हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह औचक निरीक्षण अभियान था। अभियान में सब कुछ ठीक मिला है।
नेपाल की खुली सीमा पर आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर में इस समय सतर्कता अधिक बरती जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए थे।
उसी के तहत सोमवार को दोपहर से देर शाम तक अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय और सीओ भरत यादव की अगुवाई में नगर क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक, एलआईसी कार्यालय समेत सभी बैंकों की सघन तलाशी ली गई।
इसके बाद स्टेशन, बस अड्डा व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा की नब्ज टटोली गई। तलाशी अभियान के बाद वाहनों की चेकिंग का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहन अभिलेखों के अभाव में फर्राटा भरते मिले, जिन का चालान किया गया।
विज्ञापन
एएसपी पांडेय ने बताया कि सतर्कता अभियान के तहत नानपारा नगर क्षेत्र के बैंक व सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को खंगाला गया है। सब कुछ दुरुस्त मिला है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को भी अलर्ट रहकर सभी सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी चौकसी बरतने और सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।