फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make a pre-flood action plan, do on-site verification

बाढ़ पूर्व कार्ययोजना बना स्थलीय सत्यापन करें अधिकारी

Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Make a pre-flood action plan, do on-site verification
बहराइच। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों से बाढ़ पूर्व की गईं तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से संबंधित कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार कर स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि नाव, गोताखोर, कंम्यूनिकेशन प्लान, बाढ़ चौकी व शरणालयों का सत्यापन जल्द से जल्द कर लें। उन्होंने बाढ़ के दौरान स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति व शौचालय की व्यवस्था के लिए डीपीआरओ को, तटबंधो की सुरक्षा व सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता के लिए अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड को, पशुओं के टीकाकरण व चारे की व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने संभावित बाढ़ के दौरान बीमारियों की रोकथाम, उपचार की व्यवस्था, औषधियों, जीवन रक्षक औषधियों, ओआरएस, एंटी स्नेक वेनम, ब्लीचिंग पाउडर आदि के इंतजाम के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। बैठक में एसपी केशव चौधरी, सीडीओ, एडीएम मनोज कुमार, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed