फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Main accused in cow slaughter case arrested along with accomplice during half-encounter In Bahraich

Bahraich News: गोकशी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, साथी सहित गिरफ्तार; तमंचा बरामद

Sun, 21 Sep 2025 09:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 09:45 AM IST
सार

बहराइच में पुलिस ने गोकशी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया। इसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Main accused in cow slaughter case arrested along with accomplice during half-encounter In Bahraich
मुठभेड़ में गोकशी में फरार चल रहा मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में रविवार सुबह करीब 6:10 बजे पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से फरार चल रहा मुख्य आरोपी वसीम पुत्र जहिरुद्दीन घायल हो गया। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इसके साथी खुदा बक्श पुत्र मसूद को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों बिना नंबर की बाइक से भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


मुठभेड़ जुमईपुरवा इलाके में नहर के निकट हुई। दरअसल, बिना नंबर की बाइक से आ रहे इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर यह रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग झोंकने लगे। जवाबी कार्रवाई में बांये पैर में गोली लगने से वसीम घायल हो गया। इनके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। गोली लगने से घायल वसीम को पुलिस ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि नानपारा में हुए गोकशी मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उनसे पूछताछ में पता चला कि दो मुख्य आरोपी क्षेत्र से भागने की कोशिश में हैं। इसी मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed