फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lucknow team

Bahraich News: बहराइच को हरा लखनऊ की टीम ने जीत मुकाबला

Fri, 16 Feb 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घााटन बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट शालनी प्रभाकर ने किया। सांसद प्रतिनिधि व प्रतियोगिता के संरक्षक सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में लखनऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लखनऊ की टीम के खिलाड़ियों ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें 83 गेंदों पर सर्वाधिक 118 रन विनायक निगम ने बनाया। सूर्यश व अजीत ने भी 40-40 रन बनाए। बहराइच डीसीए के वैभव सिंह ने दो, अंकित, तुषार एवं त्रिपुरेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच डीसीए की टीम 23 ओवर में 123 रनों पर आउट हो गई। मैन आफ द मैच का पुरष्कार विनायक निगम को दिया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंपायर की भूमिका में विकास पांडेय एवं विशाल वर्मा ने निभाई। स्कोरर की जिम्मेदारी आशुतोष बाजपेयी और कमेंट्री गोविंद चौहान ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed