{"_id":"65cfb0286e4a23d8d607ab84","slug":"lucknow-and-bahraich-won-the-matches-bahraich-news-c-98-1-slko1013-110214-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लखनऊ व बहराइच ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लखनऊ व बहराइच ने जीते मुकाबले
Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। अंडर-19 देवीपाटन चैलेंज कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बहराइच रेड और डीसीए जालौन के बीच केडीसी स्टोर्ट्स के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर जालौन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
जालौन की पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 38 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में 39 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए डीसीए बहराइच रेड ने चार ओवर में आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला लखनऊ एवं डीसीए रायबरेली के मध्य इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 226 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए रायबरेली की टीम 120 रनों पर आउट हो गई।