फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lineman injured

फाल्ट दुरुस्त करते शुरू की सप्लाई, लाइनमैन घायल

Sat, 05 Nov 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lineman injured
फाल्ट दुरुस्त करने गया था संविदा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फाल्ट दुरुस्त करने के लिए शट डाउन लेकर लाइनमैन शनिवार दोपहर खंभे पर चढ़ा तभी सप्लाई चालू कर दी गई। इससे लाइनमैन करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सहनवाजपुर निवासी कल्पनाथ (30) रिसिया उपकेंद्र में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन है। शनिवार सुबह मीरपुर कस्बे के लेागों ने लाइन में फाल्ट की सूचना उपकेंद्र पर दी। क्षेत्रीय संविदा लाइनमैन कल्पनाथ को फाल्ट दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कल्पनाथ उपकेंद्र से शट डाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करने मीरपुर कस्बा पहुंचा।
विज्ञापन


खंभे पर चढ़कर वह फ्यूज जोड़ रहा था तभी विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गया। गांव के लोगों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (विद्युत) आरिफ अहमद का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर लाइनमैन को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।  


उधर विद्युत संविदा कर्मी संघ के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी ने बताया कि शट डाउन के बाद भी अचानक विद्युत सप्लाई करने के चलते कल्पनाथ की हालत गंभीर हुई है। वह 120 उन संविदा कर्मियों में शामिल है जिन्हें विभाग ने अब तक बकाया वेतन भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed