फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lightning off the storm and rain

आंधी व बारिश से बिजली गुल

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lightning off the storm and rain
श्रावस्ती में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
तराई में बुधवार सुबह आठ बजे चली धूल भरी तेज आंधी के कारण करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा। आंधी के बीच गरज चमक के साथ हुई मूसलाधार बरसात से जहां मक्का व जायद सहित आम की फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं, तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर व पोल सहित पेड़ व उनकी डालियां गिरने से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कई स्थानों पर मुख्य मार्ग पर पेड़ व डालियां गिरने से जहां आवागमन बाधित रहा। वहीं, जगह-जगह जलभराव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जिले में बुधवार सुबह आई तेज आंधी के साथ हुई बरसात के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा के भंगहा फीडर पर सात विद्युत पोल व तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर टूटकर गिरने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, मछरिहवा फीडर पर भिनगा जंगल में कई स्थानों पर पेड़ की डालियां गिरने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।  कलेक्ट्रेट फीडर पर खैरीमोड़ के निकट कई स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से संयुक्त जिला चिकित्सालय व कलेक्ट्रेट सहित सरकारी कार्यालयों व आवासों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


भिनगा जंगल में डाल गिरने से विद्युत उपकेंद्र घोलिया की आपूर्ति ठप है। यही हाल गिलौला, इकौना, कटरा व सीताद्वार सहित उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र का भी है। जहां तेज आंधी-पानी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, परसोहना में हाईटेंशन लाइन गिरने से समूचे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे बहाल करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन कर्मी बरसात थमने के बाद से मरम्मत में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबरें पेज 3 पर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed