फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leprosy patient will get pension of Rs. 2500

कुष्ठ रोगियों को अब 2500 रुपये पेंशन

Wed, 09 Sep 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 09 Sep 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कुष्ठ रोगियों को अब 2500 रुपये पेंशन प्रतिमाह दिया जाएगा। ये घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच के डायमंड पैलेस में की।
विज्ञापन


वे राज्यपाल के साथ राज्य सरकार व अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ निवारण संघ की ओर से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने यहां पहुंचे थे।

राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि कुष्ठ पीड़ितों से संबंधित 17 कानून ऐसे हैं, जिन्हें खत्म करने की जरूरत है। कानून खत्म करने के लिए संसद में प्रस्ताव किया लेकिन सात साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ निवारण संघ और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कुष्ठ निवारण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


राष्ट्रगान के बाद कुष्ठ रोगियों के हक, अधिकार और उन्हें समाज में सम्मानजनक दर्जा दिलाने के मुद्दों पर मंथन किया। राज्यपाल ने कहा कि वह कुष्ठ निवारण संस्था के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसके कारण उनका कुष्ठ पीड़ितों से काफी जुड़ाव रहा है। वे हमेशा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कुष्ठ पीड़ितों के सशक्तीकरण को बने 17 कानूनों को हटाने के लिए वर्ष 2008 में संसद के पटल पर याचिका दायर की थी लेकिन इन कानूनों को खत्म करने का विधेयक अब तक मंजूर नहीं हो सका है।

हालांकि, लॉ कमीशन ने सात अप्रैल को रिपोर्ट सौंपी थी। संभव है आने वाले समय में कुष्ठ पीड़ितों को उनके मौलिक अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो।

राज्यपाल ने कहा कि भेदभाव के चलते ही देश के 800 बस्तियों में कुष्ठ पीड़ित नर्क से बदतर जिंदगी गुजार रहे हैं, जबकि उन्हें भी समाज के साथ जीने का अधिकार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव मदद करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अभी तक कुष्ठ पीड़ितों को महज 300 रुपये पेंशन मिलती थी। लेकिन, राज्यपाल से वार्ता हुई, उन्होंने पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की।

जापान की ससाकावा कंपनी ने भी कुष्ठ पीड़ितों के आर्थिक मदद की बात कही है। इसे ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश सरकार कुष्ठ पीड़ितों को 2500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भी कुष्ठ रोगियों के लिए बेहतर कार्य करने का वादा किया। ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने कहा कि बहराइच के कुष्ठ रोगियों के उत्थान के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे।

बड़े दिन बाद मिला थियेटर आने का मौका
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डायमंड पैलेस में पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि कई साल बाद उनको थियेटर में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि थिएटर में आखिरी फिल्म उन्होंने स्लम डॉग मिलेनियर देखी थी।


सीएम ने कहा कि ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह से मैंने पूछा था कि इस थिएटर में आखिरी फिल्म कौन सी लगी थी, जिसकी जानकारी वह नहीं दे सके।

शीघ्र बहाल होंगे 263 शिक्षक
मुख्यमंत्री से जब जिले के प्राथमिक विद्यालयों से बर्खास्त हुए 263 शिक्षकों की बहाली के मामले में सवाल किया गया तो बोले मामला संज्ञान में है। कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही शिक्षकों को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed