फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopards injured young man

तेंदुओं ने युवक को किया घायल

Tue, 10 Dec 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopards injured young man
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कैलाशनगर गांव में मंगलवार को सुबह दो तेंदुए आपस में संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान नित्यक्रिया के लिए जा रहे एक युवक पर दोनों तेंदुओं ने हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुए जंगल की ओर भाग गए। घायल युवक को पीएचसी से मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सदर बीट अंतर्गत चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा कैलाश नगर गांव के बाहर खेत में सुबह दो तेंदुए आपस में संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी कल्लू पुत्र रंगीलाल मौके पर पहुंच गया। वह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गया हुआ था। तभी संघर्ष कर रहे दोनों तेंदुओं ने युवक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने हांका लगाना शुरू किया। जिस पर घायल युवक को छोड़कर तेंदुए जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन रक्षक अब्दुल सलाम पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया। युवक के हाथ और पैर में काफी जख्म हुए हैं। वन विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed