{"_id":"6ad3c3ad00134b38ac0a9fc4","slug":"leopard-spotted-roaming-in-gulra-village-patrols-increased-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158803-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गुलरा गांव में चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ, गश्त बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गुलरा गांव में चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ, गश्त बढ़ी
Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के गुलरा गांव में शुक्रवार रात तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम बेलहनपुरवा, गुलरा और सिरसियनपुरवा गांवों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
निगरानी के लिए जयमाला और चंपाकली हथिनी की मदद ली जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। गांव के पास पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।