फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted at three locations in a single night; panic ensues.

Bahraich News: एक ही रात तीन जगह दिखा तेंदुआ, दहशत

Mon, 05 Oct 2026 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted at three locations in a single night; panic ensues.
बिछिया। सुजौली रेंज में रविवार रात तेंदुआ तीन अलग-अलग स्थानों पर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पहले सुजौली थाना और अस्पताल के आसपास तेंदुआ नजर आया। इसके बाद पुरैना गांव में एक घर के पास उसकी मौजूदगी देखी गई। आबादी के बीच तेंदुआ दिखाई देने से लोग सहम गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रात में पहले थाना और अस्पताल के आसपास तेंदुआ देखा गया। कुछ देर बाद पुरैना गांव में घर के पास उसके होने की सूचना मिली। एक ही रात में तीन स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण रात में घरों से निकलने से बचते रहे। सूचना पर वन दरोगा रामनरेश और अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की।
विज्ञापन

उसे आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी दागे गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed