फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard scare in Balasray; cage set up near temple.

Bahraich News: बालासराय में तेंदुए की दहशत, मंदिर के पास लगाया पिंजरा

Mon, 20 Jul 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard scare in Balasray; cage set up near temple.
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा।
बौंडी। ग्राम पंचायत बालासराय में एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत है। सरयू घाट स्थित शनिदेव मंदिर बालाजी धाम के निकट तेंदुए के लगातार दिखने से ग्रामीणों में भय है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मंदिर परिसर के पास पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल दास ने बताया कि उनके पालतू कुत्ते को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी के किनारे जंगल में तेंदुए को दिन में भी देखा जा रहा है। एक बार फिर शनिदेव मंदिर बालाजी धाम के पास तेंदुआ घूमता दिखने के बाद वन विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजरा स्थापित किया।
विज्ञापन

रेंजर मोहम्मद शाकिब ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल की तरफ न जाएं और तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed