फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard kept roaring all night, panic

Bahraich News: रात भर गुर्राता रहा तेंदुआ, दहशत

Sat, 31 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 31 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard kept roaring all night, panic
रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में तेंदुए की दहशत में ग्रामीण।    -संवाद
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज की ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार देर शाम घर के आंगन में खेल रही चार वर्षीय मासूम को तेंदुआ उठा ले गया और मार डाला। पूरी रात तेंदुआ गांव के आसपास गुर्राता रहा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


ग्राम रमपुरवा मुखिया फार्म निवासी मनोज की बेटी अनुष्का (4) पर बृहस्पतिवार शाम तेंदुए ने हमला कर दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। मां सुनीता और मौसी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी तेंदुआ गांव के आसपास मंडराता रहा। रात भर उसकी गुर्राहट सुनाई देती रही, जिससे लोग घर से निकलने में डरते रहे। वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। चार टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed