{"_id":"64b42a7c319226f7e50d18bb","slug":"leopard-hunted-goat-tied-on-the-roof-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-388-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने छत पर बंधी बकरी का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने छत पर बंधी बकरी का किया शिकार
Sun, 16 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मिहीपुरवा (बहराइच) सुजौली रेंज के एक गांव में शनिवार देर रात तेंदुए ने छलांग लगाकर छत पर बंधी बकरी का शिकार कर लिया। वन कर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। तेंदुए के लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग स्थित सुजौली रेंज के चफरिया गांव निवासी नेमचंद मिस्त्री के घर की छत पर बकरी बंधी थी। देर रात तेंदुआ छलांग लगाकर छत पर चढ़ गया और बकरी को मार डाला। मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार ने पद चिह्नों के आधार पर तेंदुए पुष्टि की।
पशु चिकित्सक डॉ. विपिन बिहारी को बुलाया गया। उन्होंने मवेशी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई दिनों से गन्ने के खेत में डेरा जमाए है, जो गन्ने से निकलकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।